दुनियाभर में इस समय कोरोना वायरस का कहर जारी है। हाल में आई रिपोर्ट ने लोगों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। अब तक विश्व में लगभग 60 हजार लोगों की जान जा चुकी है। लोगों के साथ अब जानवर भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में एक टाइगर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। दावा किया जा रहा है कि इंसानों से जानवरों बीच संक्रमण फैलने का यह पहला मामला है। विशेषज्ञों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर दुनिया के अन्य देशों में भी जानवरों में संक्रमण फैलता है तो स्थिति ज्यादा खराब हो सकती है। वहीं भारत ने पूरे देश में स्थित चिड़ियाघरों को एडवाइजरी जारी करते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किया है।
इंसान के साथ जानवरों में भी फैल रहा कोरोना वायरस, भारत ने जारी की एडवाइजरी